बिलासपुर मंडल में लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए कई ट्रेन रद्द

जामताड़ा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के संबंध में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है.

संवाददाता, जामताड़ा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के संबंध में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. इस दौरान 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अगस्त को एक ट्रिप के लिए व 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त को एक ट्रिप के लिए रद्द रहेंगी. 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 अगस्त को एक ट्रिप के लिए रद्द रहेंगी. पूजा स्पेशल दो ट्रेनें चलाने का रेलवे ने लिया निर्णय : पूजा को लेकर रेलवे दो पूजा स्पेशल विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. हावड़ा को खातीपुरा से और कोलकाता को वड़ोदरा से जोड़ेगी. 03007 हावड़ा-खातीपुरा पूजा स्पेशल 28 सितंबर और 02 नवंबर (06 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 23:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 03:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी. 03008 खातीपुरा-हावड़ा पूजा स्पेशल 30 सितंबर और 04 नवंबर (06 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा से सुबह 07:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेंगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध होंगे. 03109 कोलकाता-वड़ोदरा पूजा स्पेशल 30 सितंबर और 25 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को (09 ट्रिप) कोलकाता से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:45 बजे वड़ोदरा जंक्शन पहुंचेगी. 03110 वडोदरा-कोलकाता पूजा स्पेशल 02 अक्तूबर और 27 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को (09 ट्रिप) वड़ोदरा जंक्शन से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतरग्त दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >