जामताड़ा : विद्यालयों में पुस्तकालय को बनायें नवाचार का केंद्र : अरुण कुमार

जामताड़ा. डायट पबिया में “पुस्तकालय के प्रभावी रखरखाव व प्रबंधन” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ.

– डायट में पुस्तकालय के प्रभावी रखरखाव पर कार्यशाला आयोजित फोटो – 02 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि प्रतिनिधि, जामताड़ा. डायट पबिया में “पुस्तकालय के प्रभावी रखरखाव व प्रबंधन” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला केंद्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष अरुण कुमार ने इसका शुभारंभ किया. कार्यशाला जेसीइआरटी, रांची की ओर से आयोजित हुई. आयोजन डायट के प्राचार्य सुरेश महतो के मार्गदर्शन में हुआ. संकाय सदस्य सह कार्यक्रम समन्वयक सुबोध कुमार ने संचालन किया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं पीएम श्री विद्यालयों के कुल 68 शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान पुस्तकालय के महत्व, सुव्यवस्थित रख-रखाव, पुस्तकों के संरक्षण, वर्गीकरण प्रणाली, डिजिटल संसाधनों के उपयोग, विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गयी.जिला केंद्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पुस्तकालयों को पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़ाकर आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है. उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यालयों में पुस्तकालय को केवल किताबों के संग्रह तक सीमित न रखें, बल्कि उसे सीखने और नवाचार का केंद्र बनाएं. प्राचार्य सुरेश महतो ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में सहायक होते हैं. इससे न केवल पुस्तकालयों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, बल्कि विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होगा. विशेषज्ञों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान का हृदय होता है, जहां से ज्ञान का सतत प्रवाह होता है. यदि पुस्तकालय का प्रबंधन सुदृढ़ हो तो शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >