संवाददाता, जामताड़ा: आसनसोल मंडल के मुगमा एवं कालूबथान स्टेशनों के बीच सिगनलिंग अनुरक्षण कार्य के लिए 15 और 16 सितंबर को सात घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जायेगा. इसके कारण इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय की पुष्टि करने की अपील की है.
आसनसोल–गया एक्सप्रेस और बरकाकाना मेमू रद्द
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 13545/13546 आसनसोल–गया–आसनसोल एक्सप्रेस तथा 63555/63556 आसनसोल–बरकाकाना–आसनसोल मेमू 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेंगी.
इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की ओर से जारी अपडेट जरूर देख लेने की सलाह दी गयी है.
बर्द्धमान–हटिया एक्सप्रेस आसनसोल तक ही चलेगी
13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान एक्सप्रेस की 15 और 16 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा आसनसोल में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी. वहीं इसकी वापसी यात्रा आसनसोल से ही शुरू होगी.
रेलवे के इस बदलाव के कारण इस ट्रेन से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाने की जरूरत होगी.
इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है.
15 सितंबर को:
- 12357 कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस 60 मिनट पुनर्निर्धारित समय से चलेगी.
- 13151 कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट पुनर्निर्धारित समय से चलेगी.
- 17008 दरभंगा–चार्लापल्ली एक्सप्रेस 90 मिनट पुनर्निर्धारित समय से चलेगी.
- 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 75 मिनट पुनर्निर्धारित समय से चलेगी.
16 सितंबर को:
- 13151 कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 मिनट पुनर्निर्धारित समय से चलेगी.
यात्रा से पहले समय की पुष्टि करने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और समय की पुष्टि कर लें. सिगनलिंग अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, इसलिए यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गयी है.
