घाटी बड़बहाल गांव में 17 फरवरी से होगा महायज्ञ

घाटी बड़बहाल गांव में 17 फरवरी से श्री श्री 1008 हनुमंत की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा जो 22 फरवरी तक चलेगा.

नारायणपुर. घाटी बड़बहाल गांव में 17 फरवरी से श्री श्री 1008 हनुमंत की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा जो 22 फरवरी तक चलेगा. छह दिन के आयोजन में पांच दिनों तक श्रीरामकथा होगी. यह निर्णय यज्ञ कमेटी की बैठक में लिया गया. इसकी अध्यक्षता आनंद मोहन तिवारी ने की. बैठक में सदस्यों ने कहा कि श्रीरामकथा के कथावाचक कन्हैया द्विवेदी महाराज (काशी) होंगे, जबकि 22 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण, भंडारा और संध्या में भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा. सदस्यों ने तय किया कि 17 फरवरी को कुम्हरगढ़िया नदी से जलयात्रा की जायेगी. यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर धन संग्रह पर भी चर्चा हुई. मौके पर राजकिशोर तिवारी, मुरारी रवानी, कुंदन तिवारी, चंदन तिवारी, पंकज सिंह, कन्हैया ओझा, मुकेश तिवारी, उत्तम ओझा, पुरुषोत्तम ओझा, राहुल ओझा, शिव शंकर दास, गोविंद दास, सूरज तिवारी, कृष्णकांत साह, राजू ओझा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >