चिरेका में भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से हुई पूजा

चिरेका स्थित विभिन्न कारखाना, वर्कशॉप आदि में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गयी.

मिहिजाम. रेलनगरी चिरेका स्थित विभिन्न कारखाना, वर्कशॉप आदि में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गयी. चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा और चिरेका महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष नमिता मल्होत्रा ने वाटर सप्लाई ऑफिस, कॉलोनी-1, सेंट्रल पावर हाउस, टीएम शॉप, लोको एस्सेंबली, शेल शॉप, व्हील शॉप, स्टील फाउंडरी, कॉलोनी-2, अमलादही इलेक्ट्रिक कार्यालय और इडीपी सेंटर, सीइ ऑफिस कार्यालय आदि का भ्रमण किया. यहां स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की. सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी. मौके पर सभी विभाग के प्रधान अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >