फतेहपुर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

फतेहपुर. फतेहपुर में रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

फतेहपुर. फतेहपुर में रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. पुजारी उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फतेहपुर में रथयात्रा का आयोजन प्राचीन काल से होता आ रहा है. पहले यह यात्रा बैलगाड़ी के माध्यम से निकाली जाती थी. बाद में काठ का रथ बनाया गया और अब आधुनिकता के साथ परंपरा को जोड़ते हुए लोहे का रथ तैयार किया गया है. बताया कि इस वर्ष का रथ आकर्षक सजावट के साथ नगर भ्रमण करेगा. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं पूजन के बाद रथ पर विराजमान कर पूरे बाजार में शोभायात्रा निकाली जाएगी. पश्चात रथ यात्रा पुनः मंदिर वापस आएगी. रथयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >