एनडीए गठबंधन के विश्वास पर खरा उतारेगी लोजपा : जिलाध्यक्ष

एनडीए गठबंधन ने जिस विश्वास के साथ बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी पर विश्वास जताया है, उस पर पार्टी खरा उतरी है. लोजपा जिलाध्यक्ष बालेश्वर मंडल ने कही है.

नारायणपुर. एनडीए गठबंधन ने जिस विश्वास के साथ बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी पर विश्वास जताया है, उस पर पार्टी खरा उतरी है. बिहार के पांच सीटों में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से जीते. उक्त बातें लोजपा जिलाध्यक्ष बालेश्वर मंडल ने मंगलवार को नारायणपुर में कही. उन्होंने कहा कि लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने आजीवन बिहार के विकास के लिए काम किया. आज भी वे जनता के दिलों में राज कर रहे हैं. नेता चिराग पासवान बिहार विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. एनडीए गठबंधन के साथ लोजपा बिहार के विकास के लिए काम करेगी. बिहार में हमारे पार्टी के नेता पांचों सीट जीत गए हैं. भले ही एनडीए का इस बार 400 पार का नारा पूरा नहीं हुआ, लेकिन सरकार में लोजपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >