किसानों को दिया गया मसूर व मक्के का बीज

कुंडहित. प्रखंड परिसर स्थित एटिक केंद्र से दर्जनों किसानों के बीच मसूर एवं मक्के के बीज का वितरण किया गया.

कुंडहित. प्रखंड परिसर स्थित एटिक केंद्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत चयनित क्लस्टर के किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम उपस्थित थे. बीटीएम सुजीत कुमार ने किसानों को क्लस्टर में समूह आधारित खेती करने की सलाह दी. बीज बोने से पूर्व प्रति किलोग्राम बीज में 2 ग्राम बेविस्टिन से उपचार करने की जानकारी दी. बताया कि उपचारित बीज बोने से फसल में रोग लगने की संभावना कम होती है. उत्पादन में भी वृद्धि होती है. दर्जनों किसानों के बीच मसूर एवं मक्के के बीज का वितरण ब्लॉक चेन प्रणाली के माध्यम से किया गया. बताया गया कि शेष किसानों को प्रत्यक्षण स्थल पर बीज वितरण किया जायेगा. मौके पर प्रभारी बीएओ मनोरंजन मिर्धा, एटीएम अमीर हेंब्रम सहित अन्य किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >