पांच पंचायतों में विधिक क्लिनिक सेवा शुरू

पांच पंचायतों में विधिक क्लिनिक सेवा शुरू

प्रतिनिधि नारायणपुर – झालसा व डालसा के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न चयनित पंचायतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत, पंचायत स्तरीय विधिक सेवा क्लिनिक व 90 दिनों के विधिक जागरुकता कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन हुआ. नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह, कुरता, नारायणपुर, पबिया एवं डाभा केंद्र पंचायत में कार्यक्रम होंगे. स्थानीय स्तर पर बीडीओ मुरली यादव ने संबंधित पंचायतों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न कराया गया. प्रखंड के पंचायत नारायणपुर में मो महफूज आलम, डाभाकेंद्र पंचायत में मो फिरोज अंसारी, कुरता पंचायत में सद्दाम अंसारी, पबिया पंचायत में विजय कुमार, बुधुडीह पंचायत में शहाद��� अली को डालसा जामताड़ा द्वारा पीएलवी नियुक्त किये गये हैं. विधिक सेवा क्लिनिक का संचालन होने से पंचायत के लोगों को सामाजिक न्याय के प्रति काफी सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >