लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता सेमीफाइनल

जामताड़ा. आउटडोर स्टेडियम में मंगलवार को शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल अंडर-19 बॉयज लीग का पहला सेमीफाइनल खेला गया.

संवाददाता, जामताड़ा. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आउटडोर स्टेडियम में मंगलवार को शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल अंडर-19 बॉयज लीग का पहला सेमीफाइनल खेला गया. पहला सेमीफाइनल लक्ष्य क्रिकेट अकादमी जामताड़ा बनाम माही क्रिकेट अकादमी विद्यासागर के बीच खेला गया. 40-40 ओवर के खेल में माही क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. मात्र 12.2 ओवर में 56 रन पर ही पूरी टीम सिमट गयी. इसके जवाब में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने 7.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. साथ ही फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया. बल्लेबाजी में माही क्रिकेट अकादमी के प्रवीण यादव ने 26 रन बनाये. वहीं लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की ओर से सुमित राना ने 25 और आयन माजी ने 13 रन बनाये. गेंदबाजी में लक्ष्य की ओर से सुमित राना ने 01 ओवर में बिना कोई रन दिये तीन विकेट प्राप्त किये. वहीं कार्तिक भारती ने पांच ओवर में तीन विकेट एवं जॉय भट्टाचार्य ने 1.2 ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट हासिल किये. पहले सेमीफाइनल में प्लेयर्स ऑफ द मैच का पुरस्कार लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के सुमित राणा को दिया गया. दूसरा सेमीफाइनल 4 दिसंबर को रेट्स ऑफ जामताड़ा और एबी क्रिकेट अकादमी जामताड़ा के बीच खेला जायेगा. फाइनल मैच 5 दिसंबर को खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >