जामताड़ा के लखनपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव 2 अप्रैल को सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है.

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट
Jamtara News:
झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में 2 अप्रैल गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में अबतक शोक का माहौल है. घटना के संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 37/2026, दिनांक 06/04/2026, धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष मुर्मू (करीब 36 वर्ष), पिता–मालिन्दर मुर्मू, गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनडीहा गांव के निवासी थे. आरोप है कि ट्रक संख्या TN 5 SCT 6275 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. घटना स्थल ग्राम लखनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा बताया गया है.

पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मृतक की पत्नी मंगली देवी (उम्र करीब 35 वर्ष) के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले के जांच अधिकारी रत्निनाथ मुंडा को बनाया गया है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है.

Also Read: ड्रग्स मुक्त झारखंड के लिए हाईकोर्ट का मास्टर प्लान, स्कूलों में जागरूकता और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश

Also Read: भाजपा स्थापना दिवस पर कांग्रेस का हमला, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >