संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक किशोर समेत दो अन्य साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर वैभव सिंह, एसआइ कुन्दन कुमार वर्मा ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बाबूडीह स्थित दिनेश रवानी के घर से साइबर अपराध करते हुए तीन साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया. इसमें बाबुडीह गांव के राजेन्द्र रवानी, गणेश रवानी व एक किशोर (17 वर्ष) शामिल है. इन तीनों के पास से सात मोबाईल, सात फर्जी सिम जब्त किया गया. इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार साइबर ठग लोगों को कॉल करके गाड़ी का किस्त बजाज फाइनेंस से जमा करने के नाम पर क्यूआर कोड भेजते थे. लोगों से ई-वॉलेट में पैसे मंगाकर ठगी करते थे.
क्यूआर कोड भेज करते थे ठगी, तीन पकड़ाया
जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक किशोर समेत दो अन्य साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

क्यूआर कोड भेज करते थे ठगी, तीन पकड़ाया