फतेहपुर में लाभुकों के बीच बकरे-बकरी का वितरण

फतेहपुर. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच सोमवार को बकरे-बकरी का वितरण किया गया.

फतेहपुर. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच सोमवार को बकरे-बकरी का वितरण किया गया. प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने चयनित लाभुकों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 बकरियां और 2 बकरे प्रति यूनिट प्रदान किया. इस अवसर पर कुल 6-6 लाभुकों को योजना का लाभ मिला. पशु चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि योजना अंतर्गत केवल पशुओं का वितरण ही नहीं, बल्कि लाभुकों को उनके रख-रखाव, खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया है. इस दौरान 400 चूजों व अन्य सामग्री का भी वितरण किया गया, जिसमें चूजे पालन के लिए उपकरण, पिंजरा, दाना एवं पेयजल की व्यवस्था शामिल है. मौके पर नरेश बाउरी, नवीन कुमार, निजाम अंसारी, लाभुक नरेश मिर्धा, रूबेन सोरेन, नित्यानंद महतो, चंपा देवी, अमित देवी, रासमुनी किस्कू, एनाउल अंसारी, मैनेजर हांसदा, लैला खातून एवं जमशेद अंसारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >