बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा में कक्षा छह के विद्यार्थियों प्रथम सत्र के शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हुई.

फोटो – 17 बैठक करते शिक्षक-अभिभावक प्रतिनिधि, जामताड़ा जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा में कक्षा छह के विद्यार्थियों प्रथम सत्र के शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हुई. प्रभारी प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं जैसे लाइब्रेरी एवं लैंग्वेज लैब की जानकारी दी. कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. मंच संचालन का कार्य शिक्षक दिवाकर मंडल ने किया. इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रति विश्वास जताया और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का संकल्प लिया. शिक्षक दिवाकर मंडल ने सीबीएसइ के नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी. शिक्षक उमेश चंद्र मिश्र ने अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया. कहा कि बच्चे अपने माता-पिता और शिक्षकों के आचरण से सीखते हैं, इसलिए अभिभावकों को अपने व्यवहार में सकारात्मकता लानी चाहिए. उन्होंने बच्चों की संगति, मोबाइल के सीमित उपयोग, नियमित अध्ययन, खेल-कूद तथा घर में जिम्मेदारियां देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया. साथ ही अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की. शिक्षक कपिल देव ठाकुर ने बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ-साथ खेलकूद को आवश्यक बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, जिससे बच्चों का समग्र विकास संभव है. वहीं शिक्षक नेपाल चंद्र दत्ता ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभिभावकों से प्रत्येक बैठक में सहभागिता की अपील की. शिक्षक सुब्रतो गोस्वामी ने भी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ घर पर पर्याप्त समय बिताएं, जिससे उनके मानसिक एवं भावनात्मक विकास को बल मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >