इरकिया गांव के मजदूर की गुजरात में मौत

देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत इरकिया गांव से गुजरात काम करने गये मजदूर मोहन महतो की मौत हो गयी.

नारायणपुर. देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत इरकिया गांव से गुजरात काम करने गये मजदूर मोहन महतो की मौत हो गयी. इससे मृतक की पत्नी सुमन देवी समेत उनके छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार में शोक की लहर है. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शबाना खातून उर्फ पिंकी ने परिवार को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है. उन्होंने आर्थिक सहायता भी प्रदान की. शव को घर भिजवाने का आग्रह किया है. स्थानीय लोग और नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया. पूर्व सांसद ने कहा कि यह घटना न केवल मोहन महतो के परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए कठिन समय है. दुखद समय में परिवार को हर सम्भव सहायता करूंगा. मौके पर बुलु देवी, सकीना खातून, प्रदीप महतो, बलराम महतो, नीतू देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >