कांग्रेस के नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष बने केश्वर सोरेन

नव मनोनीत कांग्रेस प्रखंड का हुआ स्वागत

नारायणपुर. कांग्रेस पार्टी ने केश्वर सोरेन को नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है. वहीं केश्वर सोरेन के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस पार्टी ने दीपिका बेसरा को जिलाध्यक्ष बनाया है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया है. कहा कि यह बहुत अच्छा निर्णय है. गांव का एक आदिवासी नेता कांग्रेस पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष एवं गांव की महिला जिलाध्यक्ष बनी है. इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि केश्वर सोरेन पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं. यही कारण है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केश्वर सोरेन को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >