जामताड़ा : शहर के कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेरा समिति की ओर से गणपति पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.
1979 में शुरू हुई पूजा
समिति सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी. तभी से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है. इस वर्ष भी समिति की ओर से भव्य तरीके से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है.
47 वर्षों से निभा रहे परंपरा
समिति सदस्य प्रदीप राउत ने जामताड़ा वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कायस्थपाड़ा में पिछले 47 वर्षों से गणपति पूजा निरंतर होती आ रही है. इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई. भगवान गणेश से पूरे जामताड़ावासियों के स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना की गई.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, विनय राउत, राकेश राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी, देव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
