पुलिस ने चार युवकों को लिया हिरासत में

करमाटांड़ पुलिस ने कालाझरिया से चार युवकों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया है.

जामताड़ा. करमाटांड़ पुलिस ने कालाझरिया से चार युवकों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया है. सभी युवकों से जामताड़ा सदर थाने में पूछताछ की जा रही है. बताया गया कि सभी युवकों को करमाटांड़ पुलिस ने सोमवार देर रात को ही कालाझरिया से हिरासत में लिया है. हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रही है. सूत्रों के अनुसार हाल के ही दिनों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र में लूट पाट की घटना हुई थी, जिसके निशानदेही पर इन सभी युवकों को हिरासत में लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >