करमाटांड़ : बाल विवाह रोकथाम के लिए दिलाई गयी शपथ

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में संवाद का आयोजन किया गया.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में संवाद का आयोजन किया गया. संचालन गांधी फेलोशिप कर रहे सजल मंडल ने किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक व भावनात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालना था. इस अवसर पर बाल विवाह को केंद्र में रखते हुए इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया. बाल विवाह रोकथाम के लिए वर्ग पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गयी. मौके पर प्रधानाध्यापक विद्यासागर, सीआरपी राजेश गुप्ता, सहायक अध्यापक शंकर पंडित, ख्रीस्टीना हेंब्रम, मोतीलाल पंडित, मोहन कुमार पंडित आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >