बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कार्ल मार्क्स : चंडीदास पुरी

जामताड़ा. सीपीआइएम पार्टी कार्यालय में सोमवार को दार्शनिक कार्ल मार्क्स की 208वीं जयंती मनाई गयी.

जामताड़ा. सीपीआइएम पार्टी कार्यालय में सोमवार को दार्शनिक कार्ल मार्क्स की 208वीं जयंती मनाई गयी. कार्ल मार्क्स के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. सीपीआइएम जिला कमेटी सचिव सुजीत कुमार माजी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला कमेटी सदस्य चंडी दास पुरी व राज सचिव मंडल के सदस्य सुरजीत सिन्हा ने अपने वक्तव्य को रखा. चंडीदास पुरी ने मार्क्स की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मार्क्स न सिर्फ एक दार्शनिक थे, बल्कि वे एक बहुआयामी प्रतिभा के धनी भी थे. जर्मन की रायन नदी के किनारे बसे छोटासा शहर ट्रीयर में इनका जन्म एक वकील के परिवार में हुआ था. मार्क्स बचपन से ही प्रखर बुद्धि के अधिकारी थे. पूंजीवाद से लड़ने के लिए उन्होंने दुनिया भर के मजदूर संगठनों को संगठित करने का प्रयास किया. मौके पर जिला कमेटी सदस्य अशोक भंडारी, सुकुमार बाउरी, अनूप सरखेल, मधु रवानी, दुबराज भंडारी, मनोज बरनवाल, नेपाल दत्त आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >