श्रीमद्भागवत कथा काे लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

कुंडहित. खाजूरी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गया.

कुंडहित. खाजूरी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुआ. इस अवसर पर खाजूरी के तालाब से सैकड़ों कन्याएं कलश में जल भरकर गांवों का भ्रमण करते हुए बजरंगबली मंदिर पहुंचीं. बजरंगबली मंदिर में पुरोहितों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापित किया. कलश यात्रा से खाजूरी गांव में भक्तिमय माहौल बन गया. वृंदावन के कथावाचक नितिन देव जी महाराज 7 दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करेंगे. श्रीमद्भागवत कथा का समापन 15 अप्रैल को होगा. समापन के दिन भंडारे का आयोजन भी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >