लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

नाला. श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सोमवार को 1008 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली.

नाला. श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सोमवार को 1008 कन्याओं ने गाजे-बाजे, हरिनाम संकीर्तन के साथ कुरुली नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली. मौके पर बनारस के आचार्य परमात्मा पांडेय ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चार कर गंगा जी का आह्वान पूजन किया. इसके पश्चात मंगल कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप परिसर तक लाया गया. वैदिक नियमानुसार मंडप के चारों ओर परिक्रमा के बाद कलश स्थापन की गयी. इस कलश यात्रा में नाला, दलाबड़, सियारकेटिया, धवाटांड़, कुमीरदहा, गोपालपुर आदि गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. जानकारी हो कि मंगलवार से महायज्ञ के लिए वैदिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. रात से हरिनाम संकीर्तन एवं श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान प्रारंभ होगा. इस महती अनुष्ठान के अवसर पर शंख ध्वनि अखंड हरिनाम संकीर्तन से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. पुलिस प्रशासन कलश यात्रा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुश्तैद रहे. मौके पर आयोजक राधु मंडल, समर माजी, उज्ज्वल भट्टाचार्य, भवसिंधु लायक, वासुदेव हांसदा, दीपक साधु, महेश कपूर, जीतेन मंडल, गुरुपद मंडल, बाबलु भट्टाचार्य आदि श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >