प्रतिनिधि़, नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत मोहजोड़ी स्थित रक्षा काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे, हरिनाम संकीर्तन के साथ सैकड़ों कन्याओं ने शीला नदी से मंगल कलश में जल भरकर मंदिर परिसर तक लाया. आचार्य नीरद वरण झा एवं त्रिलोचन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान पूर्वक शुद्धिकरण, गंगा जी का हवन पूजन किया. इसके बाद कन्याएं नदी से पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप की ओर रवाना हुईं. इस शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार, विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मां काली को पुराने स्थल से नये मंदिर में स्थापित किया गया. जानकारी हो कि पुराना स्थल काफी जर्जर हो जाने के कारण ग्रामीण सहयोग से नया मंदिर परिसर का निर्माण कराया गया है. आचार्य नीरद वरण झा एवं सहयोगी आचार्य के चंडी पाठ की. मौके पर श्रद्धालुओं ने मां काली को पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेक कर परिवार की सुख शांति समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर सहदेव महतो, स्वपन कुमार महतो, उत्तम कुमार महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, गुरुपद महतो, चंद्रशेखर महतो, सुजित कुमार यादव, अंजन कुमार यादव, तारापद महतो, देवकुमार महतो, विकास महतो आदि थे.
रक्षा काली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

04 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
Copied link
नाला के मोहजोड़ी स्थित रक्षा काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।