जोयेस बेसरा ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया विमर्श

दुमका जिप अध्यक्ष जोयेस बेसरा पहुंची विधायक आवास

फोटो – 26 जानकारी देतीं जोयेस बेसरा व अन्य जामताड़ा. दुमका लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन की पत्नी दुमका जिप अध्यक्ष जोयेस बेसरा कोर्ट रोड स्थित विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास पहुंचीं. उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया. कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के वोटर्स के अलावा सभी वोटर्स हमारे पक्ष में हैं. प्रत्याशी नलिन साेरेन का इतिहास रहा है कि लगातार वे सात बार से शिकारीपाड़ा से विधायक बन रहे हैं. कहा इस बार दुमका लोकसभा में दो लाख से अधिक मतों से महागठबंधन की जीत होगी. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >