झामुमो नेता ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

झामुमो नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी मंगलवार को डीसी कुमुद सहाय से मुलाकात की. इस अवसर उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की.

जामताड़ा. झामुमो नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी मंगलवार को डीसी कुमुद सहाय से मुलाकात की. इस अवसर उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. झामुमो नेता ने कहा कि एनएच 419 से ब्रेकरों को हटाने का अनुरोध डीसी से किया था, जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी ब्रेकरों को हटा दिया गया है. इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया. कहा एनएच-419 के ब्रेकरों के हटने से जामताड़ा से सोनबाद, चेंगायडीह, धोबना मोड़ से पोखरिया होते हुए गोविंदपुर धनबाद जाने वाले राहगीरों और मरीजों के लिए सफर काफी आसान हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >