Jharkhand News: मिहिजाम में छठ का अर्घ्य दे रहे थे लोग, तालाब में डूब गया बिहार का युवक

Jharkhand News: झारखंड में छठ महापर्व के दौरान बिहार के एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. वह नवादा से अपने माता-पिता के यहां छठ मनाने आया था.

Jharkhand News|Chhath Puja|जामताड़ा जिले में छठ महापर्व के दौरान एक हादसा हो गया. तालाब में जिस वक्त छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे थे, उसी समय तालाब में नहाने के लिए उतरा एक युवक गहरे पाी में डूब गया. साउंड सिस्टम के शोर में लोगों को पता ही नहीं चल पाया कि क्या हुा है.

छठ महापर्व के दौरान गहरे पानी में चले गए 2 युवक

डूबे युवक का शव आधी रात के बाद तालाब से निकाला जा सका. दरअसल, मिहिजाम नगर में कानगोई तालाब में छठ पर्व के दौरान गुरुवार की शाम को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे. हर्षोल्लास का माहौल था. इसी दौरान अभिषेक चौधरी (17) अपने चचेरे भाई के साथ नहाने के लिए तालाब में उतरा. दोनों भाई गहरे पानी में चले गए. डूबने लगे.

एक युवक को खींचकर बाहर निकाला गया

तालाब में मौजूद किसी की नजर इन युवकों पर पड़ी. एक युवक को खींचकर बाहर निकाल लिया गया. तब तक अभिषेक डूब चुका था. छठ पूजा के उल्लास में किसी ने युवकों की चीख-पुकार नहीं सुनी. बाद में मिहिजाम पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से देर रात करीब 12 बजे अभिषेक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

देर रात तालाब पर पहुंचे थाना प्रभारी, सीओ, नगर परिषद के ईओ

घटना की सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, जामताड़ा सीओ अविश्वर मुर्मू, नगर परिषद के ईओ राजीव मिश्र भी वहां पहुंचे. मृतक बिहार के नवादा स्थित अपने पैतृक गांव में रहता था. छठ पूजा मनाने के लिए मिहिजाम के कानगोई में अपने माता-पिता के पास आया था.

युवक की मौत के बाद हुई सड़क जाम करने की कोशिश

युवक के तालाब में डूबने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुरुवार की देर रात ही सड़क को जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क से हटा दिया. घटना के बाद से कानकोई के उस इलाके में गम का माहौल है, जहां युवक के माता-पिता रहते हैं.

Also Read

झारखंड : पलामू और सरायकेला में तेज रफ्तार का कहर, 4 की मौत, बिहार के गांव में मची चीख-पुकार

रांची और कांके को छोड़ सभी विधानसभा सीटों पर पुरुषों पर भारी महिला मतदाता

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >