कुंडहित. अंचल सभागार में बुधवार को किसान जागरुकता सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने की. गोष्ठी में किसानों को झारखंड मिलेट मिशन, खरीफ मौसम की खेती तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. उप परियोजना निदेशक ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, कम वर्षापात की स्थिति में वैकल्पिक फसलों को अपनाने तथा उन्नत बीजों के उपयोग पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड मिलेट मिशन के तहत मोटे अनाज (मिलेट) की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. अधिकतम पांच हेक्टेयर तक खेती करने वाले किसान 15 हजार रुपये तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा केसीसी, कृषि समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप तथा कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया. मौके पर बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ मनोरंजन मिर्धा, एटीएम अमीर हेंब्रम सहित अन्य थे.
झारखंड मिलेट मिशन व आधुनिक खेती पर दिया जोर
झारखंड मिलेट मिशन के तहत किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहन राशि और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। जानें पूरी योजना के बारे में।

09 किसान गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी व किसान | Prabhat Khabar Network