झारखंड आंदोलनकारियों ने बिरसा मुंडा की मनाई जयंती

झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी जामताड़ा समिति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती मनाई.

जामताड़ा. झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी जामताड़ा समिति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती मनाई. आंदोलनकारी नंदलाल सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड की सुख समृद्धि के लिए कामना की. कहा कि हमारे वीर सपूतों ने हमारे दीर्घायु के सपने देखे थे कि झारखंडवासी फले-फूले, अमन चैन से जी सके. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान रोबीन मिर्धा, अनिल सोरेन, भारतेंदु मुर्मू, महेंद्र टुडू, जितेन हांसदा, चुनुलाल सोरेन, विभूति टुउू, लखन किस्कू, युसूफ अंसारी, मुनिया बीवी, सलीमा खातून, बहामुनी हांसदा समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >