डीलर एसोसिएशन ने सीएम व खाद्य आपूर्ति मंत्री का जताया आभार

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया, मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार प्रकट करते

जामताड़ा. झारखंड फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन की बैठक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में हुई. बताया कि सरकार ने अनुकंपा में उम्र सीमा का बंधन को खत्म कर दी गयी. इसको लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया, मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया. कहा डीलरों का कमीशन मुख्यमंत्री की ओर से 2 रुपये का जो आश्वासन दिया गया था. उस आश्वासन को भी पूरा किया जाए और साथ ही दुर्गा पूजा को देखते हुए पूर्व का बकाया कमीशन का जल्द से जल्द भुगतान हो. मौके पर जिला सचिव अनिल कुमार गुप्ता, महेंद्र यादव, सौरव मंडल, कृष्ण मुर्मू, सपन मंडल आदि डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >