हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जामताड़ा, सामूहिक रुद्राभिषेक में झूमे श्रद्धालु

सावन के पावन अवसर पर जामताड़ा में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया.

जामताड़ा : शहर के न्यू टाउन में आर्ट ऑफ लिविंग, जामताड़ा इकाई की ओर से भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया. अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वैदिक मंत्रोच्चार और शिव भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.

गुरु पूजन के साथ हुआ अनुष्ठान का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार गुरु पूजन से हुआ. आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय आश्रम, बेंगलुरु से पहुंचे स्वामी अरुण जी एवं वेदाचार्यों ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया. वेदाचार्यों के संस्कृत मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा.

रुद्राभिषेक करते व उपस्थितश्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन में शिव आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

स्वामी अरुण जी ने सावन माह में रुद्राभिषेक और शिव आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सावन में शिव आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. इस दौरान स्वामी अरुण जी के सान्निध्य में प्रस्तुत शिव भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे.

दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प

आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया कि महा रुद्राभिषेक में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने मुख्य यजमान के रूप में मनोकामना पूर्ति के लिए संकल्प लिया. मौके पर इंदु प्रभा, झूमा गौण, प्रकाश शेखर, रीना द्विवेदी, शारदा प्रतिमा, श्रीकांत प्रसाद, सिंधु प्रभा, अर्चना चौधरी, संजीव सिंह, अशोक बर्मन, डॉ. मंजुला मुर्मू, रमणी सरकार, किशोर नारनौलिया समेत आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

महाप्रसाद के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >