सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गयी विदाई

सेवानिवृत शिक्षक को सम्मानित करते प्राचार्या व अन्य

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में सोमवार को शिक्षक नौशाद उल हक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मीना कुमारी तिर्की ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने शिक्षक नौशाद उल हक के योगदान की सराहना की. कहा कि उनके मार्गदर्शन से कई छात्रों का भविष्य संवर गया है. विद्यालय के सभी शिक्षक ने इनके कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन दिव्या चौहान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने किया. मौके पर शिक्षक, छात्र- छात्रा व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >