चिरेका में नये आगंतुक कक्ष का जीएम ने किया उदघाटन

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर में नए आगंतुक कक्ष का महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने उद्घाटन किया

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर में नए आगंतुक कक्ष का महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने उद्घाटन किया. इस कक्ष का शुभारंभ के साथ ही बुनियादी सुविधाओं से लैस यह आगंतुक कक्ष अब आगंतुकों को सेवा और सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध होगा. एसके प्रधान, एसएसई, कॉलोनी-I और पीएस मंडल, एईएन, कॉलोनी-I ने महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा की उपस्थिति में पुनर्निर्मित मिहिजाम भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस नवीनीकृत सबोर्डिनेट गेस्ट हाउस भवन में कई आधुनिक सेवा और सुविधाओं का विस्तार किया गया है. जिसका लाभ यहां विश्राम करने वाले आगंतुकों को प्राप्त होगा. मौके पर सभी विभाग के प्रधान अध्यक्ष, वरीय अधिकारी गण और संबंधित कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >