जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम को एक विकेट से हराया

जामताड़ा. जेएससीए, रांची की ओर से आयोजित एचपी बोधनवाला क्रिकेट टूर्नामेंट में जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम को हराया.

जामताड़ा. जेएससीए, रांची की ओर से आयोजित एचपी बोधनवाला क्रिकेट टूर्नामेंट में जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम को हराया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट सिंहभूम ने 49.2 ओवर में 398 रन बनाया. जवाब में जामताड़ा की टीम ने ऐतिहासिक रन चेस करते हुए 49.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली. जामताड़ा ने यह मैच एक विकेट से जीत लिया. मैच रांची के ओवर ग्राउंड में खेला गया. जामताड़ा के प्रिंस अनुराग मुर्मू ने 04 विकेट, ऋतिक ने 03 और ओम सिंह ने 02 विकेट लिये. बल्लेबाजी करते हुए रितेश रितुराज ने 117, तालिब खान ने 93 राम रोशन ने 43 और मानस माझी ने नवाज 22 रनों की शानदार परी खेली. जामताड़ा टीम को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई. इस खेल के लिए निगम किशन सिंह, युगेश कुमार सिंह, बाबुल चौबे, विक्रम शर्मा, परितोष मिश्रा, संजू विश्वास, अनिकेत शर्मा, कुणाल सिंह, तरुण दास ने टीम को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >