साइबर ठगों पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Jamtara Cyber Crime News: जामताड़ा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Crime News: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच स्थित जंगल और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिण्डारी मैदान के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया. 

तीनों आरोपियों की हुई पहचान 

गिरफ्तार आरोपियों में नवाडीह के सनातन दास (30 वर्ष), पोसोई के नितेश दास (22 वर्ष) और लोहारबांधा के सिराज अंसारी (26 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सनातन दास और नितेश दास यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर नंबर की जगह गूगल पर अपना फर्जी नंबर अपलोड कर लोगों से ठगी करते थे. वहीं सिराज अंसारी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था. 

मामले की जांच जारी है 

इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 36/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार साइबर अपराधियों का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था. मामले में आगे की जांच जारी है.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में साइबर अपराध थाना के थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितिश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक हीरालाल महतो तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >