सावन के दूसरी सोमवारी पर शिवालयाें में जुटे श्रद्धालुओं की भीड़

देवलेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, प्रशासन रहा मुस्तैद नाला

जामताड़ा. सावन की दूसरी सोमवारी पर जामताड़ा शहर के विभिन्न शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. वहीं, मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा. इस बीच शहर के हटिया रोड स्थित शिव मंदिर, गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर, दुमका रोड स्थित शिव मंदिर, प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर, गायछंद, प्रेम धाम, सूर्य मंदिर के समीप सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. उधर, प्रखंड क्षेत्र के अमलाचातर, भरचंडी आदि शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जलार्पण किया. बता दें कि इस बार सावन महीने में पांच सोमवारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >