जनप्रतिनिधियों को मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्य : प्रमुख

प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति, शासन और प्रशासन मौन है.

फतेहपुर. प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति, शासन और प्रशासन मौन है. दुर्गा पूजा होने वाली हैं, लेकिन त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों के मानदेय का कोई अता पता नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि प्रशासनिक लचर व्यवस्था के चलते पंचायत प्रतिनिधियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. प्रखंड प्रमुख मुर्मू ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि इस महा त्योहार में मानदेय दिलवाया जाए, ताकि सभी लोग पर्व मना सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >