मदरसों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की है जिम्मेदारी : डॉ इरफान अंसारी

नारायणपुर. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने चंपापुर पंचायत अंतर्गत बाबूडीह स्थित मदरसा में सोमवार को छात्रावास निर्माण का शिलान्यास किया.

मंत्री ने बाबूडीह मदरसा में छात्रावास निर्माण का किया शिलान्यास प्रतिनिधि, नारायणपुर. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने चंपापुर पंचायत अंतर्गत बाबूडीह स्थित मदरसा में सोमवार को छात्रावास निर्माण का शिलान्यास किया. मंत्री ने कहा कि बाबूडीह मदरसा क्षेत्र का एक पुराना और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां वर्षों से दर्जनों बच्चे तालीम हासिल कर रहे हैं. मदरसा से जुड़े बुद्धिजीवियों और उलेमाओं की लंबे समय से मांग थी कि यहां एक छात्रावास का निर्माण कराया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले छात्र मदरसा परिसर में रहकर बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें. सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी है. कहा कि राज्य सरकार सबको साथ लेकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है. आदिवासी समाज के बच्चों के लिए भी छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है. वहीं अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी आवासीय सुविधाएं विकसित की जा रही है. सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें. मंत्री ने कहा कि मदरसों से पढ़कर बच्चे आज आइएएस, आइपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर जैसे प्रतिष्ठित पदों तक पहुंच रहे हैं. ऐसे में इन संस्थानों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है. छात्रावास निर्माण से न केवल बाबूडीह मदरसा के छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी. मौके पर बीरबल अंसारी, नसीम अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, अलीम अंसारी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >