ग्रामसभा में लोगों को दी गयी पेसा कानून की जानकारी

विद्यासागर. डुमरिया पंचायत अंतर्गत कबरी धूमकुड़िया भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, विद्यासागर. डुमरिया पंचायत अंतर्गत कबरी धूमकुड़िया भवन में लोकदीप संस्था मधुपुर ने से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामसभा का आयोजन किया. पंचायती राज कानून एवं पेसा कानून को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया. इसमें डुमरिया पंचायत के विभिन्न गांव से दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया. परियोजना संयोजक बाबूमनी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को विस्तार से बताया. गांव स्तर पर स्वयंसेवक, सामुदायिक नेता एवं ग्राम सभा के स्थाई समितियों को पेसा कानून को लेकर क्षमता निर्माण करना है, जिससे पेसा कानून का सही रूप से क्रियान्वयन हो सके. अस्थाई समितियों के बगैर कोई काम पूर्ण नहीं होगा. प्रशिक्षक सोहराब अली ने पेसा कानून से संबंधित वीडियो एवं फोटो प्रस्तुत किया. प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवक सामुदायिक नेता एवं ग्राम सभा के स्थाई समितियों के उत्तरदायित्व एवं भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि ग्राम सभा में ग्राम विकास को लेकर सही योजना निर्माण, इसका क्रियान्वयन और निगरानी महत्वपूर्ण होगा. मौके पर आनंद कुमार, जयदेव पंडित, लश्कर टुडू आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >