जागरुकता शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

पीएलवी अमित कुमार मंडल ने ग्रामीणों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी.

फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. पीएलवी अमित कुमार मंडल ने ग्रामीणों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाएं, आवास योजना, पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी. लोगों को बताया कि बाल विवाह अपराध, घरेलू हिंसा, अपराध आदि पर रोक लगाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निशुल्क सेवाएं दी जाती है. ग्रामीणों को राशन कार्ड, मजदूर निबंध के लाभ के बारे में जानकारी दी. मौके पर प्रभास हेंब्रम सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >