लोगों को सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी

नारायणपुर. प्रखंड की मदनाडीह, मंझलाडीह और नावाडीह पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

नारायणपुर. प्रखंड की मदनाडीह, मंझलाडीह और नावाडीह पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. शिविरों में पेंशन, जाति-आवासीय, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग आदि ने स्टॉल लगाये. लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. ऑन द स्पॉट कई योजनाओं की स्वीकृति भी दी. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया. इसके लिए अधिक से अधिक आवेदन देने को कहा. वहीं परिसंपत्तियों का वितरण भी किया. मौके पर एइ कुमार अनुराग, जेइ गौतम मंडल, कैलाश कुमार, रवि उरांव, वकील मरांडी, सुशांत कुमार, मुखिया दिलीप बास्की, मनोरथ मरांडी, रोजगार सेवक फहीमुद्दीन अंसारी, शरीफ आलम, हैदर अली, स्वयंसेवक कंचन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >