सीएम पेसा कानून जल्द से जल्द करें लागू : ग्राम प्रधान संघ

नारायणपुर. प्रखंड परिसर में शनिवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक शिवलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.

नारायणपुर. प्रखंड परिसर में शनिवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक शिवलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विशेष चर्चा की गई. श्री मुर्मू ने कहा कि हमारे सहयोगी नायकी, गोड़ेत, परगनैत समेत अन्य को सम्मान राशि मिलनी चाहिए. क्योंकि हमारे सहयोगी के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं. ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम स्तर पर योजना चयन के लिए होने वाली बैठकों में ग्राम प्रधानों को अध्यक्षता की अधिकार मिलना चाहिए. कल्याण विभाग से राजस्व ग्रामों को दी जाने वाली राशि के खर्च का अधिकार देना चाहिए. न्यायालय के आदेश पर राज्य में पेसा कानून लागू करना था. इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन माह पहले ही वादा किया था, लेकिन अभी तक यह लागू नहीं हुआ. राज्य हित में इस नियम को जल्द लागू करना चाहिए. मौके पर हेमंत मुर्मू, अमर मंडल, नरेश सोरेन, अरविंद ओझा, गुलाब सिंह, नीरा राय समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >