फतेहपुर बॉर्डर पर लकड़ी की अवैध कटाई जारी

फतेहपुर. थाना क्षेत्र के बाघमारा और मिरगापहाड़ी बॉर्डर के पास अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की कई बोटा लकड़ी पड़ी मिली है.

फतेहपुर. थाना क्षेत्र के बाघमारा और मिरगापहाड़ी बॉर्डर के पास अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की कई बोटा लकड़ी पड़ी मिली है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से पेड़ों कटाई व लकड़ी बिक्री का गोरखधंधा बेरोकटोक जारी है. इस अवैध व्यापार में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के लकड़ी माफियाओं का है, जो रात में जंगल से कीमती पेड़ काटकर उन्हें चोरी-छिपे बाहर भेजते हैं. बावजूद फतेहपुर वन विभाग और अंचल कर्मी अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. हर दिन कटते पेड़ों की संख्या बढ़ रही है. लोगों ने मांग की है कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले. ताकि जंगल और पर्यावरण को बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >