तेज रफ्तार बाइक ने टोटो में मारा धक्का, पैदल चल रही महिला की मौत

जामताड़ा. जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर पाकडीह मुहल्ले के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.

– जामताड़ा – करमाटांड़ रोड के पाकडीह के समीप हुई घटना – जामताड़ा पुलिस ने बाइक व टोटाे को किया जब्त संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर पाकडीह मुहल्ले के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पाकडीह निवासी चिंकी देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया गया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे महिला चिंकी देवी अपनी बेटी की घर से अपना घर पाकडीह लौट रही थी. महिला करमाटांड़ रोड में पैदल चल रही थीं, जैसे ही महिला अपने घर के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पहले साइकिल सवार को धक्का मारा, फिर बाइक का संतुलन बिगड़ने पर पीछे से टोटो को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद टोटो असंतुलित होकर पैदल चल रही महिला को कुचल दिया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जामताड़ा थाने को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां ऑन द स्पॉट चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और टोटो व बाइक को जब्त कर चालक की पहचान करने का प्रयास जारी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक साइन लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वहीं पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है, जिसमें पूरे घटनाक्रम स्पष्ट दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >