हेमंत सोरेन को मिली जमानत, झामुमो ने जतायी खुशी

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जमानत पर छूटने की खबर से जामताड़ा जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया.

जामताड़ा. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 148 दिन बाद जेल से बाहर निकल चुके हैं. शुक्रवार की सुबह जमीन घोटाला व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाइकोर्ट से उन्हें जमानत मिली है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जमानत पर छूटने की खबर से जामताड़ा जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने इसे न्याय की जीत बताया है. कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पूर्व सीएम को जमीन घोटाले एवं मनी लॉड्रिंग के तहत फंसाया गया था. झारखंड की जनता, पार्टी व परिवारवालों को न्यायालय पर पूरी आस्था थी, जिसका परिणाम है कि आज उन्हें जमानत मिली है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >