उप्रावि कमलडीह में 30 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमलडीह में मंगलवार को सीएचसी नारायणपुर के चिकित्सकों की टीम ने स्कूल के 30 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की.

मुरलीपहाड़ी. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमलडीह में मंगलवार को सीएचसी नारायणपुर के चिकित्सकों की टीम ने स्कूल के 30 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. जिसमें दो स्कूली बच्चों को पेट दर्द, तीन बच्चों की खांसी, पांच बच्चों को दांतों में दिक्कत पायी. बाकी बच्चे स्वस्थ पाए गये. स्कूली बच्चों में खून की कमी, भूख नहीं लगना, कान में किसी प्रकार का दर्द या कान बहना, पेट संबंधी बीमारी या बच्चे में जन्म के समय से किसी प्रकार का डिफेक्टिव या बच्चे का दिमाग सही तरह से काम नहीं करना आदि बीमारियों की जांच की जा रही है. सभी बच्चे को अच्छे से साफ-सफाई रखते हुए खाने से पहले हाथ धोने शौच के बाद हाथ धोने की सलाह दी जा रही है. टीम में डॉ दिलीप कुमार, राजू कुमार तिवारी, प्रधान शिक्षक राम सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >