मेहनत और अनुशासन है सफलता की कुंजी : प्रधानाध्यापक

कुंडहित. मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया.

कुंडहित. मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने कहा परीक्षा फल आपकी मेहनत का परिणाम है. इससे पता चलता है कि साल भर आपने कितनी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी होती है. परीक्षा से डरना नहीं चाहिए, बल्कि अपनी मेहनत के आधार पर उसका डटकर सामना करना चाहिए. कहा इस वर्ष वर्ग द्वितीय के छात्र टॉपर दीप्तराज मंडल विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टाॅपर बना है. वर्ग नर्सरी सेक्शन ”ए” में इरफान राजा, नर्सरी सेक्शन ”बी” में अंजु सोरेन, एलकेजी में पूजा कापुरी, यूकेजी में आदित्य दत्त, वर्ग प्रथम में हसन अहमद, वर्ग द्वितीय में दीप्तराज मंडल, वर्ग तृतीय में डोली हेंब्रम, वर्ग चतुर्थ में अंशु मंडल, वर्ग पंचम में शुभंकर मुर्मू, वर्ग षष्ठी में कुंतल माजी, वर्ग सप्तम में प्रिया दास, वर्ग अष्टम में प्रसेनजीत मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. शिक्षक सुधीर सेन, जाकिर अंसारी, शिखा चौधरी, समीर किशोर पाल, जीवन माजी ने भी संबोधित किया. मौके पर शिक्षक निमाई मंडल, गोपीनाथ मंडल, जगाबंधु फौजदार, सुबोध कर, स्मृति मित्र, विद्या रत्न फौजदार, झुंपा मंडल, रजनीकांत फौजदार, विश्वनाथ मंडल, धनंजय मंडल, मालती मुर्मू, पिउ मरांडी, सुभाष रजक, किरण पातर, श्यामली मुर्मू आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >