कुंडहित : निर्धारित रूट से ही मां सरस्वती की प्रतिमा का करें विसर्जन

कुंडहित. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कुंडहित थाने में शांति समिति की बैठक हुई.

कुंडहित. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कुंडहित थाने में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, बीडीओ जमाले राजा, प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शामिल हुए. एसडीपीओ ने कहा कि हल्के साउंड बॉक्स का उपयोग ही किया जा सकता है. निर्धारित रूट से ही प्रतिमा विसर्जन होगा. विसर्जन में नशे की हालत में किसी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों की सूची, समिति के अध्यक्ष का नाम एवं मोबाइल नंबर थाने को उपलब्ध कराया जाएं. सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन से पूर्व पुलिस को सूचना देना अनिवार्य है. पंडालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूजा समिति की होगी. अशांति या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >