मुरलीपहाड़ी : कन्या मवि की छात्राओं को मिला शैक्षणिक किट

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच शैक्षिक किट का वितरण किया गया.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच शैक्षिक किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर छात्राओं को कलम, पेंसिल, कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई. प्रधानाध्यापक अमित कुमार अरुणाकर ने कहा कि विभाग से दिये गये इस शैक्षणिक किट का सदुपयोग करें. नियमित रूप से अध्ययन करें. अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन का पालन करने प्रेरणा दी. अध्यापिका कुमारी वीणा सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इन शिक्षण सामग्रियों का सही उपयोग कर अपनी पढ़ाई को और बेहतर बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >