वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना गांधी मैदान यूथ क्लब

हैप्पी क्लब की ओर से वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रतिनिधि, जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित शिवधाम मोहल्ले में हैप्पी क्लब की ओर से वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने किया. वन नाइट इस टूर्नामेंट में जामताड़ा की सोलर टीम ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि हरिमोहन मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत पूजा-अर्चना की और राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की. पूरी रात चले मुकाबलों के बाद रविवार सुबह पुरस्कार वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बेहतर कैरियर भी बनाया जा सकता है. इसलिए इस टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ी जीत-हार की चिंता किए बिना अपने भीतर के खिलाड़ी को निखारने का प्रयास करें. बता दें कि शनिवार देर शाम टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ और रविवार की सुबह पुरस्कार वितरण हुआ. वन नाइट शॉर्ट बाउंड्री टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गांधी मैदान यूथ क्लब और स्टार क्लब कोर्ट रोड की टीमें आमने-सामने हुईं. इसमें गांधी मैदान यूथ क्लब विजेता रहा, जबकि स्टार क्लब उपविजेता बना. मुख्य अतिथि हरिमोहन मिश्रा के हाथों विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हेमंत झा और हैप्पी क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >