बिंदापाथर में चार टन अवैध कोयला जब्त

बिंदापाथर. कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने करीब चार टन कोयला जब्त किया है.

बिंदापाथर. कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने करीब चार टन कोयला जब्त किया है. यह कार्रवाई देवघर जिला सीमा से सटे सरानपाड़ा, बांझीकेंद इलाके में हुई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से कोयला डंप किया गया है. इस पर माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार व बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. मौके से लगभग चार टन अवैध कोयला बरामद किया गया. पुलिस जब्त कोयला थाना ले आई है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन और कोयला कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी थी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >